Latest Newsझारखंडझारखंड कैबिनेट : ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी को सरकार...

झारखंड कैबिनेट : ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी को सरकार देगी 5 करोड़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक (cabinet Meeting) हुई। बैठक में सरकार ने ओलंपिक खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेलों (International Games) में राज्य का प्रतिनिधित्व करने एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य पद लाने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि एवं निर्धारित मानकों में बदलाव किया है।

Image

इसके अनुसार ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को अब दो करोड़ के बजाय पांच करोड़, रजत में एक करोड़ के बजाय तीन करोड़ व कांस्य पदक विजेता को 75 लाख के बजाय दो करोड़ देने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी मिल गयी।

इसके अलावा वैसे प्रशिक्षक जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में उपलब्धि दिलाने वाले हैं और झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हों उनकी नकद पुरस्कार राशि में भी बदलाव किया गया है।

Image

दो या दो से अधिक प्रशिक्षक होने पर अवार्ड राशि भी तय की गयी है। दो ट्रेनर होने पर ग्रास रूट और इंटरमीडिएट लेबल पर 40 प्रतिशत नकद पुरस्कार व इलीट लेबल पर 60 प्रतिशत कैश अवार्ड वहीं तीन प्रशिक्षक होने पर ग्रास रूट स्तर पर 30 प्रतिशत, इंटर लेबल पर 30 प्रतिशत व इलीट लेबल पर 40 प्रतिशत नकद पुरस्कार दिया जायेगा। राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जायेगी।

कैबिनेट ने इसके अलावा अब डोभा, तालाब, डैम इत्यादि में डूब कर मरनेवाले को आपदा मानने के नियम में संशोधन करते हुए किसी भी तरह से पानी में डूब कर मौत होने को आपदा मान कर मुआवजा राशि देने का निर्णय लिया है।

यहां पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले

  • साहेबगंज में मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण अब राज्य के पैसे से होगा।
  • गोड्डा-हंसडीहा रेल लाइन निर्माण को मार्च 2023 तक का अवधि विस्तार मिला. रेल मंत्रालय और झारखंड सरकार के बीच एमओयू को भी विस्तारित किया गया।
  • इसके अलावा इसके रिवाइज इस्टीमेट 663 करोड़ की मंजूरी दी गयी।
  • खाद्य आपूर्ति विभाग के दो दैनिक पारिश्रमिक मजदूर मो.नसीररूदीन खान और कार्तिक की सेवा नियमित की गयी।
  • शहरी वानिकी योजना के तहत झारखंड विधानसभा के अंदर-बाहर, राजभवन, रांची व देवघर में वनीकरण, वृक्षारोपण इत्यादि करने के लिए 77 करोड़ की योजना मंजूर की गयी।
  • देवघर में दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय गठन के लिए विधेयक 2023 की मंजूरी दी गयी।

इन खेलों के लिए इतनी पुरस्कार राशि

  • -समर, विंटर ओलंपिक खेल में गोल्ड लाने पर पांच करोड़, रजत-तीन करोड़, कांस्य में दो करोड़, भागीदारी-सात लाख
  • -पैरालम्पिक गेम्स- गोल्ड-25 लाख, रजत-15 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी-1.50 लाख।
  • -यूथ ओलंपिक गेम्स- गोल्ड-25लाख, रजत-15 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी-1.50 लाख।
  • -विश्व कप,विश्व चैंम्पियनशिप- सीनियर वर्ग में गोल्ड-50 लाख, रजत-35 लाख, कांस्य-15 लाख, भागीदारी- दो लाख।
  • -जूनियर वर्ग में- गोल्ड में 25 लाख, रजत-14 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी-एक लाख।
  • -सब जूनियर- गोल्ड-10 लाख, रजत-सात लाख, कांस्य-5 लाख, भागीदारी- 50 हजार।
  • -विश्व कप एक साल दो साल में होने वाले में सीनियर वर्ग- गोल्ड-15 लाख, रजत, 10 लाख, कांस्य, सात लाख, भागीदारी-1.50 लाख।
  • -जूनियर- 10 लाख, रजत सात लाख, कांस्य-पांच लाख, भागीदारी,एक लाख।
  • -सब जूनियर वर्ग- गोल्ड, सात लाख, रजत ,पांच लाख,कांस्य तीन लाख,भागीदारी 50 हजार।
  • -एशिया कप-गोल्ड- 15 लाख, रजत 12 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी एक लाख।
  • -एशियन खेल- गोल्ड-40 लाख, रजत 25 लाख, कांस्य-12 लाख,भागीदारी-1.50 लाख।
  • -राष्ट्रमंडल खेल- गोल्ड- 40 लाख, रजत 25 लाख, कांस्य 12 लाख, भागीदारी , 1.50 लाख।
  • -एशियन व कॉमन वेल्थ चैंम्पियनशिप- सीनियर गोल्ड-सात लाख, रजत, 5 लाख, कांस्य तीन लाख, भागीदारी- 50 हजार।
  • -जूनियर वर्ग- गोल्ड- पांच लाख, रजत तीन लाख ,कांस्य दो लाख, भागीदारी 50 हजार।
  • -वर्ल्ड विवि गेम्स- गोल्ड, सात लाख,रजत-पांच लाख, कांस्य तीन लाख।
  • -यूथ ओलंपिक गेम्स – गोल्ड ,सात लाख, रजत,पांच लाख, कांस्य, तीन लाख।

 

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...