Homeझारखंडजगरनाथ दा ने पारा शिक्षकों को अधिकार देने में भी अहम भूमिका...

जगरनाथ दा ने पारा शिक्षकों को अधिकार देने में भी अहम भूमिका निभाई: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह : CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शनिवार को डुमरी विधानसभा (Dumri Assembly) क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पश्चिमी पंचायत स्थित तेली बांध कोचाटांड़ मैदान में सत्ताधारी गठबंधन की JMM प्रत्याशी बेबी देवी (Baby Devi) के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम अपनी उपलब्धि गिनाने नहीं आये हैं। यह उपचुनाव बड़े भाई जगरनाथ महतो के कर्म और शहादत का चुनाव है।

जगरनाथ दा ने पारा शिक्षकों को अधिकार देने में भी अहम भूमिका निभाई: हेमंत सोरेन-Jagarnath da also played an important role in empowering para teachers: Hemant Soren

हेमंत सोरेन ने कहा…

हम 2024 में आपको लेखा जोखा देंगे और विपक्ष से भी इनका लेखा जोखा लेंगे। पूर्व की डबल इंजन की सरकार ने डबल हाथों से इस राज्य को लूटने का काम किया है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सेवा करते-करते टाइगर जगरनाथ महतो ने अपने आप को कुर्बान कर दिया। ऐसे समय में हमें उस महान व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जो आपके लिए हमेशा काम करते रहे।

CM ने कहा कि सरकारी संस्थाओं के दम पर विपक्ष के लोग चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। हम चुनाव प्रचार न कर पाए, उसी की कोशिश में ये लोग लगे हुए हैं। लेकिन इनसे भी ताकतवर ईश्वर है जो हमारी सुरक्षा कर रहा है।

विपक्षी दल 2019 से सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं और आज हम 2023 पर पहुंच चुके हैं। 2023 क्या, 2024 भी हम लोगों की सेवा करते हुए पार करेंगे और उसके बाद हम फिर सरकार बनायेंगे।

जगरनाथ दा ने पारा शिक्षकों को अधिकार देने में भी अहम भूमिका निभाई: हेमंत सोरेन-Jagarnath da also played an important role in empowering para teachers: Hemant Soren

विपक्ष ने 20 साल जरूरतमंदों को पेंशन नहीं दिया

हेमंत ने कहा कि भाजपा-आजसू वाले लोग आयेंगे तो पूछियेगा 20 साल में कितनी बार JPAC, JSSC की परीक्षा निकाली? आज हम हजारों की संख्या में युवाओं के लिए वेकैंसी निकालने का काम कर रहे हैं। आगे भी वेकैंसी निकालेंगे।

पहले कभी भी सरकारी पदाधिकारी गांव-पंचायत नहीं जाते थे। आज हम सभी पदाधिकारियों को आपके द्वार भेज रहे हैं। विपक्ष ने 20 साल जरूरतमंदों को पेंशन नहीं दिया।

जगरनाथ दा ने पारा शिक्षकों को अधिकार देने में भी अहम भूमिका निभाई: हेमंत सोरेन-Jagarnath da also played an important role in empowering para teachers: Hemant Soren

आज लाखों बुजुर्गों, विधवा महिलाओं को पेंशन मिल रहा है। जगरनाथ दा (Jagarnath Da) ने पारा शिक्षकों को अधिकार देने में भी अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग सिर्फ मान, सम्मान और स्वाभिमान की राजनीति करते हैं। यहां के आदिवासी-मूलवासी, दलित, पिछड़ा, किसान के हक-अधिकार की लड़ाई कभी नहीं रुकती है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...