Latest Newsकरियरहेमंत सरकार वादा निभाओ, शिक्षा-रोजगार कहां है, यह तो बताओ ; पारा...

हेमंत सरकार वादा निभाओ, शिक्षा-रोजगार कहां है, यह तो बताओ ; पारा शिक्षक, सहिया, आंगनवाड़ी सेविका सहित कई लोगों को स्थाई करने की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RANCHI/रांची: Jharkhand para teacher, Sahia, Anganbadi Sevika झारखंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन व इंकलाब नौजवान सभा ने 15 मार्च से विधानसभा घेराव की घोषणा की है।

हेमंत सरकार वादा निभाओ, शिक्षा रोजगार कहां है, यह तो बताओ की तर्ज पर आंदोलन किया जाएगा।

रोजगार दो छात्र युवा मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 15 मार्च को दोपहर 12 बजे रांची रेलवे स्टेशन से निकलकर विधानसभा जाएगी।

क्या हैं मांगें

अब तक संगठन ने अपनी कुल 6 मांगे सामने रखी हैं। इसमें हेमंत सरकार की तरफ से युवाओं को 5 लाख रोजगार उपलब्ध कराने तथा बेरोजगार युवाओं को जिलावार बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है।

Jharkhand Teacher Salary; Jharkhand Para Teacher Salary Scale Proposal  Prepared News Updates On Para Teachers News | पारा शिक्षकों को वेतनमान देने  का प्रस्ताव तैयार, नए मंत्री का इंतजार - Dainik ...

साथ सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का विरोध, निजी कंपनियों में 80 फ़ीसदी तक सीटें झारखंड के लोगों के लिए आरक्षित करने की मांग की गई है।

उन्होंने पारा शिक्षक, सहिया, आंगनवाड़ी सेविका सहित विभिन्न अस्थाई कर्मचारियों को तत्काल स्थाई करने की भी मांग की है।

आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अपनी 17  सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन - Madhubani News

स्कूल कॉलेजों और पुस्तकालयों को पूरी तरह से खोलने की मांग, नई शिक्षा नीति वापस लेने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना तथा अगले 2 साल की फीस माफ करने की मांग की है।

उनकी मांग में छात्रवृत्ति में कटौती वापस लेने की मांग, जेपीएससी की नियुक्तियों में अनियमितता दूर कर समय सीमा के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांगें शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...