Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, तमिलनाडु में फंसे श्रमिकों को लाने अफसरों...

हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, तमिलनाडु में फंसे श्रमिकों को लाने अफसरों की टीम रवाना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने तमिलनाडु के कांचीपुरम के किल्लूर गांव में झारखंड के प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) के फंसे होने एवं चेन्नई के कुछ स्थानों से संबंधित वीभत्स वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर प्राप्त होने के उपरांत संज्ञान लेते हुए पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अफसरों को मजदूरों को सकुशल वापस लाने का आदेश दिया है।

हेमंत सोरेन के आदेश के बाद झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने राज्य पुलिस के वरीय एवं कनीय पुलिस पदाधिकारी तथा श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने पदाधिकारियों और राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम की सम्मिलित टीम को शुक्रवार को मौके पर जाने के लिए रवाना कर दिया है।

शिखा लकड़ा को प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी दी गई

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि संबंधित मामले की जांच कर एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर प्रवासी मजदूरों का भुगतान कराते हुए उनको सकुशल वापस अपने राज्य लाया जाए।

झारखंड राज्य पुलिस की ओर से DIG तमिलवानन, DSP शमशाद सम्सी, SI खूबलाल सॉ, SI दीपक कुमार, जबकि श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से संयुक्त श्रम आयुक्त राकेश प्रसाद, श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसआरएमआई के रिप्रेजेंटेटिव आकाश कुमार, राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम की रिप्रेजेंटेटिव शिखा लकड़ा (Representative Shikha Lakda) को प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

spot_img

Latest articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

खबरें और भी हैं...