हेमंत सोरेन आज 500 छात्र-छात्राओं को देंगे नियुक्ति पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल कॉलेज (Nursing & ITI Skill College) और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।

कार्यक्रम प्रेझा फाउंडेशन (Prejha Foundation) के तत्वावधान में ITI कौशल कॉलेज नगरा टोली में आयोजित है।

इस दौरा मुख्यमंत्री ITI कौशल कॉलेज के अंतर्गत कुलीनरी विभाग की छात्राओं की ओर से संचालित सेवा कैफे का भी उद्घाटन करेंगे।

विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन

राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफ़े के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

सेवा कैफ़े के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कराई जायेगी।

TAGGED:
Share This Article