Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन गुरुवार को इस वित्तीय वर्ष के लिए एक्शन प्लान को...

हेमंत सोरेन गुरुवार को इस वित्तीय वर्ष के लिए एक्शन प्लान को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक्शन प्लान (Action Plan) तैयार करने के लिए अधिकारियों के साथ 20 अप्रैल को समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM) बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 के 31 मार्च तक बजटीय प्रावधान (Budgetary Provision) के अनुरूप कितनी राशि व्यय की गयी, इसकी भी जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री की समीक्षा को देखते हुए मंत्रिमंडल, सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव को निर्देश देते हुए इस वित्तीय वर्ष (Financial Year) में संबंधित विभागों के पास उपलब्ध कार्ययोजना की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पूर्व की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की जायेगी

मुख्यमंत्री इस Action Plan को लेकर प्रोजेक्ट भवन में 20 अप्रैल को दिन तीन बजे से समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इधर, योजना एवं विकास विभाग ने भी सभी विभागों से PPT मांगा ताकि इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाये।

नए वित्तीय वर्ष का शुरूआती महीना शुरू हो चुका है, ऐसे में पूरे सालभर का एक्शन प्लान तैयार करने पर काम चल रहा है, ताकि योजनाओं की स्वीकृति से लेकर क्रियान्वयन आसानी से किया जा सके।

पूर्व की योजनाओं को भी पूर्ण करने के लिए समय-सीमा इस बैठक में निर्धारित की जायेगी।

मुख्यमंत्री अफसरों को यह टास्क भी देंगे कि आमजनों के लिए बनी योजनाएं समय पर धरातल पर उतरे, ताकि उसका लाभ लिया जा सके।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...