झारखंड

भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल जाएंगे हेमंत सोरेन, देंगे श्रद्धांजलि

रांची: CM Hemant Soren (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा (Bhagwan Birsa Munda) की जयंती पर कोकर (Kokar) स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल (Grave Site) पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद बिरसा चौक रांची (Birsa Chowk Ranchi) स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर मुख्यमंत्री खूंटी (Khunti) स्थित उलिहातू (Ulihatu) के कार्यक्रम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस होंगे

वहां से मुख्यमंत्री दोपहर में मोरहाबादी मैदान रांची (Morabadi Ground Ranchi) में आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) होंगे।

शाम पांच बजे मुख्यमंत्री झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker