Homeक्राइमझारखंड में यहां 15 साल की आदिवासी लड़की के साथ फिर हैवानियत,...

झारखंड में यहां 15 साल की आदिवासी लड़की के साथ फिर हैवानियत, जंगल में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली नाबालिग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला : झारखंड में दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र का है, जहां 15 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसपर जानलेवा हमला किया गया।

बसिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली।

वहीं, अस्पताल के डॉ राजेश ने कहा कि गले एवं शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियार से वार किया गया है।

नाबालिग अपने भैया-भाभी के साथ गांव में ही रहती है। पिता बाहर मजदूरी करते हैं।

रात भर बेहोश जंगल में पड़ी रही लड़की

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि नाबालिग प्रतिदिन की तरह भैंस लाने जंगल की ओर गयी थी। शाम को भैंस लेकर घर लौट रही थी।

तभी गांव के ही एक 16 वर्षीय लड़का नाबालिग को पकड़ कर जंगल की ओर ले गया। वहां बलात्कार करने के बाद धारदार हथियार से वार कर घायल करके भाग गया।

पीड़िता जंगल में ही रातभर बेहोश पड़ी रही। इधर, भैंस घर पहुंची और लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पर पीड़िता नहीं मिली।

सुबह परिजनों ने फिर जंगल में खोजबीन करनी शुरू की, तब जंगल में अर्द्धनग्न अवस्था में पीड़िता को पाकर रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...