Latest NewsUncategorizedHindustan Unilever Limited MDH में खरीद सकती है हिस्सेदारी

Hindustan Unilever Limited MDH में खरीद सकती है हिस्सेदारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड जल्द ही चर्चित मसाला ब्रांड महाशियान दी हट्टी यानी एमडीएच में हिस्सेदारी खरीद सकती है। इस खबर के बाद एचयूएल के शेयर में बिकवाली का माहौल दिखाई है।

मंगलवार के कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर भाव चार फीसदी तक टूटकर 1990 रुपए से नीचे आ गया। वहीं,मार्केट कैपिटल की 4 लाख 68 करोड़ रुपए के करीब है। बता दें कि इसी महीने में 8 मार्च के दिन शेयर का भाव 1,901.80 रुपए तक गया था, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है।

रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान यूनिलीवर बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए एमडीएच स्पाइसेस के साथ बातचीत कर रही है। एमडीएच का वैल्युएशन 10,000-15,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एमडीएच स्पाइसेस की ओर से इन खबरों पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।
बता दें कि हाल ही में हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने मैनेजमेंट में बदलाव किया था।

कंपनी ने मधुसूदन राव और दीपक सुब्रमण्यम को अपनी प्रबंधन समिति में शामिल किया है। वहीं, कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 16.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस वजह से लाभ 2,243 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 1,921 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 11,959 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व 10.2 प्रतिशत बढ़कर 13,183 करोड़ रुपये हो गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

JPSC न्यायिक सेवा परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Supreme Court verdict on Examination Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC...

खबरें और भी हैं...