Homeझारखंडआज का दिन झारखंड के इतिहास में ऐतिहासिक: हेमंत सोरेन

आज का दिन झारखंड के इतिहास में ऐतिहासिक: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को देवघर में सौगातों की बारिश की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया(Prime Minister Narendra Modi inaugurates Deoghar Airport) । मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सभी लोगों को जोहर कहा। उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में ऐतिहासिक है।

एयरपोर्ट देवघर परिसर के इस प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेश वैस, केंद्रीय मंत्री आप सबको इस ऐतिहासिक दिन (historical day) के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज सिर्फ देवघर के लिए नहीं पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है।

…तो यह राज्य विकास की ओर बढ़ता रहेगा

हेमंत सोरेन ने कहा कि जब हम सपने देखते है और उसे जब हकीकत में देखते है तो काफी खुशी होती है। उस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री झारखंड आये हैं।

राज्य के विकास में मार्गों की बहुत भूमिका होती है। झारखंड वर्षों से देश को खनिज संपदा उपलब्ध करा रहा है। केंद्र सरकार का सहयोग अगर राज्य को मिलता रहा तो यह राज्य विकास की ओर बढ़ता रहेगा।

उन्हाेंने कहा कि नगर विमानन मंत्री ने जो घोषणा की है वह पूरा होगा यह विश्वास है. मैं प्रधानमंत्री जी को साहेबगंज में जलमार्ग बनकर तैयार हुआ है इसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद।

16000 करोड़ की योजना की शुरुआत झारखंड की मिल का पत्थर साबित होगा

एयरपोर्ट का सपना 2010 में देखा था। उस सपने को प्रधानमंत्री जी ने पूरा किया है, गौरव की बात है। 16000 करोड़ की योजना की शुरुआत झारखंड की मिल का पत्थर साबित होगा।

किसी भी महल या मकान को बनाने में मजदूर की सबसे बड़ी भूमिका होती है लेकिन मकान बनाने के बाद मजदूर को भूल जाते हैं।

झारखंड भी उसी मजदूर की तरह देश को आदिकाल से अपनी जमीन से लोहा कोयला और बहुत कुछ दे रहा है लेकिन अभी भी उपेक्षित है।

झारखंड देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ दिया है। केंद्र का सहयोग रहा तो आनेवाले पांच वर्षों में झारखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

सिंधिया ने कहा कि आध्यात्म, धर्म और संस्कृति को जोड़ने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है

मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य (Civil Aviation Minister Jyotiraditya) ने उद्घाटन समारोह में घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही तीन और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। बोकारो, दुमका व जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के साथ झारखंड में 14 एयररुट बनेंगे। सिंधिया ने कहा कि आध्यात्म, धर्म और संस्कृति को जोड़ने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है।

आस्था के गौरव को प्रतिबिम्बित करना प्रधानमंत्री का ध्येय है। उन्होंने बताया कि देवघर एयर पोर्ट पर पांच लाखों की कैपेसिटी है। देवघर को रांची, पटना के साथ जोड़ा जाएगा।

आनेवाले दिनों में देवघर को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहननेवाले भी हवाई यात्रा करे।

14 नए रूट झारखंड के लिए परिचालित होंगे। भारत को भारत से जोड़ने का सपना प्रधानमंत्री का है। 70 साल में 74 हवाई अड्डे थे आठ वर्षों में 68 हवाई अड्डे बने हैं।

आखिर में दुबे ने मोदी को महामानव कह कर संबोधित किया

स्वागत भाषण में गोड्डा सांसद मिशिकांत (Godda MP Mishikant) ने कहा कि गुजरात का देवघर से एक कनेक्शन है। महात्मा गांधी ने देवघर से आजादी की लड़ाई की शुरुआत की बात कही थी।

साथ ही उन्हीं के प्रयास से देवघर बाबा मंदिर में अछूतों का प्रवेश संभव हो पाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के एजेंडे को आगे लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने एक अनुसूचित जनजाति से आने वाली महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर महात्मा गांधी के कड़ी को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि गुड्डा लोकसभा क्षेत्र (Gudda Lok Sabha Constituency) में प्रधानमंत्री की तरफ से एक लाख करोड़ की योजना की स्वीकृति दी गयी है। योजनाएं इतनी की गिनती शुरू करूं तो 20 मिनट लग जाएंगे। आखिर में दुबे ने मोदी को महामानव कह कर संबोधित किया और अपना स्वागत भाषण खत्म किया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...