हॉकी झारखंड : बालक और बालिकाओं की टीम जीती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 (Khelo India Youth Games Under-18) के दूसरे मैच में हॉकी झारखंड के बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपना-अपना मैच जीता। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड बालिका हॉकी टीम  (Jharkhand girls hockey team) ने हॉकी उत्तर प्रदेश को 3-1से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा दो गोल और निशा मिंज ने एक गोल किए।

दूसरी ओर झारखंड बालक टीम ने हॉकी मनीपुर को 3-2 से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग, नवीन केरकेट्टा और बिल्शन दोदराय ने एक-एक गोल किया।हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।

Share This Article