हॉकी झारखंड के सीईओ ने झारखंड बालिका हॉकी टीम से की मुलाक़ात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खेलो इंडिया यूथ गेम (Khelo India Youth Game) में खेल रही झारखंड बालिका हॉकी टीम के खिलाड़ियों से बुधवार को हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंचकूला, हरियाणा में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चार से 13 जून तक आयोजित और चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम में झारखंड के विभिन्न टीमों के साथ झारखंड के बालक बालिका हॉकी टीम भी भाग ले रहे है।

दोनों ही टीमें लीग में अपने पूरे मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी

दोनों ही टीमें लीग में अपने पूरे मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इस प्रतियोगिता में Jharkhand wrestling team के मैनेजर के रूप में हॉकी झारखंड की सीईओ (CEO) रजनीश कुमार भी पंचकूला में ही है।

उन्होंने बताया कि आज झारखंड बालिका टीम के अभ्यास सत्र में मैदान पहुंचकर वे खिलाड़ियों एवं कोच मैनेजर से मिलकर उनका हालचाल जाना। साथ ही कल होने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं भी दिया।

उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि बहुत बड़ा अवसर है। कल हम सेमीफाइनल में मेजबान हरियाणा (Host Haryana) के साथ खेल रहे हैं और उन्हें पराजित करने का एक बड़ा मौका है। क्योंकि, हमारी टीम में इस बार सभी स्तर के अच्छे खिलाड़ी हैं।

Share This Article