HomeUncategorizedगृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ वासियों को दी 546 करोड़ की सौगात

गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ वासियों को दी 546 करोड़ की सौगात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ वासियों को 546 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

अमित शाह ने यहां कुल छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाली पुरोहित भी रहे।

अमित शाह ने शहर में 294.90 करोड़ की लागत से तैयार इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया।

अर्बन पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ वासियों ने नगर निगम में भाजपा को एक बार सेवा करने का मौका दिया है।

नागरिक सुविधाओं की निगरानी होगी और इसको अपग्रेड करने की व्यवस्थाएं भी होंगी

चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है। चंडीगढ़ प्रशासन इस बात के लिए बधाई का पात्र है कि उन्होंने बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है।

चंडीगढ़ में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र आने वाले दिनों में नागरिक प्रशासन के सारे क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन करने वाला है।

इससे नागरिक सुविधाओं की निगरानी होगी और इसको अपग्रेड करने की व्यवस्थाएं भी होंगी।

उन्होंने सीटीयू बस डिपो एवं कार्यशाला (रायपुरकलां) का भी शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने 80 करोड़ की लागत से पुलिसकर्मियों के लिए तैयार हुए 336 मकानों का लोकार्पण तथा 70 करोड़ की लागत से बनी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की इमारत का उद्घाटन किया।

गृहमंत्री ने 40 करोड़ की लागत से बनने वाले पुलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके अलावा सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स से भाखड़ा नहर का पानी लाने की परियोजना, रायरपुरकलां एवं मक्खनमाजरा में दो स्कूलों के साथ सेक्टर-50 के कॉमर्स कॉलेज में हॉस्टल ब्लॉक का उद्घाटन किया।

गृहमंत्री द्वारा शुरू किए गए आईसीसीसी के बाद अब शहर में लगाए गए 2189 कैमरों से निगरानी भी यहीं से होगी।

इसके लिए 60 फुट की एक विशेष स्क्रीन यहां लगाई गई है, जिसके जरिए पूरा शहर आंखों के सामने होगा। अब इन कैमरों से चालान की तिथि यातायात पुलिस को तय करनी है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...