HomeUncategorizedगृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी उदयपुर हत्याकांड की जांच

गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी उदयपुर हत्याकांड की जांच

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने बुधवार को NIA को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने केन्द्रीय जांच एजेंसी को इस केस को अपने हाथों में लेने को कहा है।

पेशे से दर्जी कन्हैयालाल की उदयपुर में मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गई थी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने ट्वीट (Tweet) कर इसकी जानकारी दी है। इसमें लिखा है कि गृह मंत्रालय ने NIA को मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए है हमलावरों के तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की तरफ से जारी आदेश में NIA को इस मामले में खासतौर से विदेशी एंगल की भी जांच करने को कहा है।

दो हमलावरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े कन्हैयालाल नाम के दर्जी की हत्या कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर भी वायरल हुआ था।

अंदेशा है कि हमलावरों के तार आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। फिलहाल दोनों ही आरोपित राजस्थान पुलिस के कब्जे में हैं।

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को जांच कार्य संभालने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय तार और घटना में किसी संगठन की भूमिका भी गहन जांच की जाएगी।

कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में किए गए पोस्ट की वजह से ही दोनों आरोपितों ने कन्हैयालाल की हत्या की थी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...