HomeUncategorizedHoroscope : कर्क राशि वाले न करें मनमानी हो सकता है नुकशान...

Horoscope : कर्क राशि वाले न करें मनमानी हो सकता है नुकशान , जाने सभी राशियों के राशिफल

Published on

spot_img

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशियों के Rashifal उनके ग्रहों और सितारों की चाल पर निर्भर करता है। तो आइये जानते है मेष राशि से मीन राशि तक के जातक का Rashifal

मेष

आज आपकी योग्यताएं आपके लिए अवसरों के दरवाजे खोलेंगी। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। हालांकि इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

वृषभ

व्यापार के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आज का दिन बिजनेस डील आपके पक्ष में आएगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

मिथुन

आज लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

कर्क

आज आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

सिंह

आज जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या

आज आप अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें और खान-पान में भी संयम रखें। खांसी-जुकाम अथवा शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।

तुला

आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है अथवा आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

आज व्यस्तता के चलते समय बहुत कम मिल पाएगा। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु

आज आपको अपने पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी को समझें। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।

मकर

आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहने वाला है। किसी को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ

आज सफलता के साथ आप न केवल अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे, कार्य-व्यापार में अच्छे नतीजे पाएंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मीन

आज धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। थकान महसूस कर सकते हैं। यदि आप कोई कठिन कार्य करें तो सावधानी से करें अन्यथा चोटिल होने की संभावना रहेगी। सावधानी से खर्च करें।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...