Latest NewsUncategorizedHoroscope : ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर होने से सभी राशियों...

Horoscope : ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर होने से सभी राशियों के आय में होगी वृद्धि , देखें क्या कहता है आज का Rashifal

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope : आज 4 फरवरी 2022 माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं।

बुध, सूर्य और शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा गजकेशरी योग बनाकर कुंभ राशि में चल रहे हैं। बुध अभी भी वक्री हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है। गुरु और चंद्रमा का यह सुयोग जनमानस के लिए शुभ है।

Your monthly horoscope for January 2022 starts year off with a bang

अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal

मेष राशि

आज शिक्षा में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष राशि

दशम चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व लाल रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन राशि

चन्द्रमा के नवम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। हरा व सफेद रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क राशि

जॉब में कर्क या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह राशि

जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा सप्तम रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। गुरु व मंगल छात्रों को सफलता देगा।

तुला राशि

पंचम चन्द्रमा आज छात्रों के करियर में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रमोशन की संभावना रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

गुरु व चन्द्र गोचर एकसाथ चतुर्थ हैं। गुरु शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

धनु राशि

राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

मकर राशि

शनि इसी राशि में व द्वितीय गुरु चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि

गुरु व चन्द्रमा का एकसाथ इस राशि में गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के मकर गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है।

मीन राशि

चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

यह भी पढ़ें : Horoscope : कर्क राशि वाले न करें मनमानी हो सकता है नुकशान , जाने सभी राशियों के राशिफल 

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...