HomeUncategorizedHoroscope : धनु राशि वालों के घर होगी धन की वर्षा, पढ़ें...

Horoscope : धनु राशि वालों के घर होगी धन की वर्षा, पढ़ें सभी राशियों के Rashifal

Published on

spot_img

Horoscope : आइये जानते है 30 जनवरी 2022 को सभी राशियों का Rashifal, क्या कहते है आपके सितारे, पढ़ें पूरी जानकारी डिटेल में।

मेष (Aries)

आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है।प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी गड़बड़ है इसपर ध्यान देने की जरूरत है। आप व्यापारिक दृष्टीकोण से सही चल रहे हैं। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा से लाभ होगा।

रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे सप्ताह के मध्य में कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। आय में आशातीत वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें और लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृष (Taurus)

इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन प्रेम एवं संतान के स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान दें। व्यापार की स्थिति ठीक है। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी तरह का जोखिम ना लें। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। व्यवसायिक सफलता का संयोग बनेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। मां काली को प्रणाम करें और पीली वस्तु का दान करें

मिथुन (Gemini)

आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। जीवन में शुभता बनी रहेगी। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे आनन्दमय समय गुजरेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी तरह का जोखिम ना लें। सप्ताह के अन्त में अनुकूल समय रहेगा। भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। भगवान विष्णु को प्रणाम करें और पीली वस्तु का दान करें।

कर्क (Cancer)

इस सप्ताह आपका समय ठीक नहीं चल रहा है। शुभता में कमी रहेगी, इसलिए संभल कर आगे बढ़ें। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सप्ताह के अन्त में जोखिम भरा समय रहेगा। किसी तरह का संक्रमण हो सकता है इसलिए बचकर पार करें शनि देव को प्रणाम करें और पीली वस्तु पास रखें।

सिंह (Leo)

आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन भाग्य साथ देगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर नियंत्रण रखिएगा और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सप्ताह के अंत में मौज मस्ती करते रहेंगे। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। आय में आशातीत सफलता मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें और शनि देव को प्रणाम करें।

कन्या (Virgo)

आपका बचाव पक्ष कमजोर है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन कलहकारी सृष्टी का सृजन होगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। प्रेम में कलह की सम्भावना है। थोड़ा परेशानी भरा है लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा।शनि देव को प्रणाम करें और लाल वस्तु का दान करें।

तुला (Libra)

आपके स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। घोर पराक्ररमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्ररम आपको सफलता की ओर ले जाएगा।भाइयों-मित्रों का साथ होगा। कलहकारी सृष्टी का सृजन होगा। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। प्रेम में कलह सम्भव है। शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक (Scorpio)

आपकी स्थिति में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। धनागमन होता रहेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश अभी रोक कर रखें। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगेयदि कुछ करने की तैयारी कर रखें हैं तो उसे लागू करने की कोशिश करें अपनों का साथ मिलेगा। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। घरेलू मुद्दों को शान्ति से सुलझाएं और कलह से बचें। शनि तत्व का दान करें और लाल वस्तु पास रखें।

धनु (Sagittarius)

स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम एवं व्यापार काफी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष का साथ होगा। सितारों की तरह चमकेंगे रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। सौम्यता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश अभी रोक कर रखें। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। हरी वस्तु का दान करें या हरा चारा मवेशी को खिलाएं।

मकर (Capricorn)

परेशानियां खत्म होने जा रहीं हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक साझेदार से मन मोटाव बढ़ेगा। खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा। अत्यधिक सोच का शिकार होंगे। सितारों की तरह चमकेंगे समाज में सराहे जाएंगे। सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। धनागमन होगा, परन्तु अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपस में अनबन कर बैठेंगे। काली जी को प्रणाम करें और तांबा दान करें।

कुंभ (Aquarius)

शारीरिक एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।व्यवसायिक सफलता मिलेगी। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन होगा। कुछ अशुभ सोच कर परेशान रहेंगे। व्यवसायिक साझेदार से कलह संभव है। अंत में सब ठीक हो जाएगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। समाज में सराहे जाएंगे। सौम्यता बढ़ेगी। गणेश जी को प्रणाम करें और हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces)

आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे प्रेम एवं संतान का साथ मिलगा। व्यापार काफी अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना है। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा।

राजनीतिक लाभ मिलेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यदि किसी के पास उधार फंसा है तो इस समय मांगें मिल जाएगा। आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। सप्ताह के अन्त में चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन होगा। शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी। हरी वस्तु का दान करें

spot_img

Latest articles

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...

झारखंड में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand rain alert!: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।...

खबरें और भी हैं...

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...