Latest NewsUncategorizedHoroscope : आज इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता, देखें आज...

Horoscope : आज इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता, देखें आज का अपना Rashifal

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope : आज 4 अप्रैल 2022, दिन सोमवार है। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है आपके सितारों की चाल और इसका आप पर क्या होगा असर ? जानें अपनी Rashifal का हाल

Rashifal: –

Horoscope: Today these zodiac signs need to be careful, see today's own Rashifal

मेष

इस सप्ताह मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।
भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आर्थिक चिंताएं रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।

वृषभ

मन धार्मिक विचारों से प्राभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। संघर्ष के दिनों में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन

देवी मां की कृपा से महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएं। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित हो। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क

धार्मिक कार्यों मे आस्था बढ़ेगी। मन कई चिंताओं से प्रभावित रहेगा। परिजनों के एकत्रित होने से उत्साहित होंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। नौकरी क्षेत्र में श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।

सिंह

इस समय अध्यत्मिकता व धार्मिकता से प्रभावित मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। महत्वपूर्ण दायित्वों की समुचित व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। श्रेष्ठजनों का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

कन्या

मन को ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित करें। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता प्रगति का मार्ग खोलेगी।

तुला

ईश्वरीय आस्था से मन उत्साहित रहेगा। कुछ नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। स्वयं को सकारात्म दिशा में केंद्रित हों। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।

वृश्चिक

घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की ब्यस्तता बढ़ेगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि संभव।

धनु

इस सप्ताह ईश्वरीय आस्था से मन प्रभावित होगा। परिजनों के सान्निध्य से मन खुश होगा। मन सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा।
एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। समय का पूर्ण उपयोग करें एवं रचनात्मकता को बढ़ायें। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। बहुत सारे अधूर कार्यों को पूर्ण करेंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। यह पूरा सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था से मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

कुंभ

आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। विषम स्थिति में भी आप समान्य स्थिति में होंगे। पारिवारिक उलझनो को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

मीन

ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थिति में धैर्य से काम लें। किसी श्रेष्ठजन अथवा निकट परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा।

यह भी पढ़ें : Horoscope : आज इन राशियों के महत्वाकांक्षी योजनाएं होगी पूरी, देखें आज का अपना Rashifal

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...