HomeUncategorizedHoroscope: किन राशियों को सावधानियां बरतने की जरूरत, किस की परेशानियां होगी...

Horoscope: किन राशियों को सावधानियां बरतने की जरूरत, किस की परेशानियां होगी खत्म, जाने आज का Rashifal

Published on

spot_img

लाइफस्टाइल डेस्क: Horoscope ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशियों के Rashifal लग्नराशि पर आधारित होता है। आइए जानते है आपकी लग्नराशि पर आधारित आज 31 जनवरी 2022 का Rashifal

आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

जानिए आपकी लग्नराशि पर आधारित राशिफल

मेष लग्नराशि

मेष राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में अधिक परिश्रम बना रह सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। धन लाभ के लिहाज से आपको अच्छे लाभ देने वाला बना रहेगा।

छात्र वर्ग को अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। संतान से लाभ मिलेगा। कामकाज को लेकर आपकी यात्रा के योग बने रहेंगे। धन खर्च अधिक हो सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ लग्नराशि

वृषभ राशि के जातकों को कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए अच्छे लाभ दे सकता है।

अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिस्ते अच्छे बने रहेंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है।

धन लाभ को लेकर आपके लिए अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते शुभ परिणाम मिलेंगे। धन का निवेश आपको लाभ देगा। आपको मान-सम्मान मिलेगा। संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन लग्नराशि

मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक व मानसिक समस्या परेशान कर सकती है। आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। आपको भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी व व्यापार से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। प्रेमी वर्ग के लिए उनकी मनोकामना पूर्ण कर सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को अपनी परेशानी का समाधान मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि

कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारिक लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको कुछ समस्या दे सकता है। आप धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। संतान के साथ आपका मनमुटाव संभव है। छात्र वर्ग के लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में आप सफल हो सकते हैं।

सिंह लग्नराशि

सिंह राशि के जातकों के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं। विरोधी पक्ष से आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवन साथी का अच्छा सहयोग आपको मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग को अच्छा धन लाभ मिल सकता है।

सेहत के लिहाज से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए सेहत का उचित ध्यान रखें। आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए मिलेजुले फल देने वाला बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें।

कन्या लग्नराशि

कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते धन संबंधी लाभ को लेकर आपका परिश्रम अधिक बना रह सकता है।

छात्र वर्ग के लिए कुछ अड़चनें उत्पन्न कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें। अधिक दौड़भाग आपको शारीरिक समस्या दे सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। धन का खर्च अधिक हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है।

तुला लग्नराशि

तुला राशि के जातकों को धन संबंधी लाभ मिल सकते हैं। आप घरेलू कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। पिता और अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। छात्र वर्ग के लिए सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। संतान के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक लग्नराशि

वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआत में कामकाज को लेकर कुछ आलस्य बना रह सकता है। आज किसी कार्य को लेकर आपके आत्मविश्वास में कमी देखी जा सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे।

छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से हफ्ते का अंतिम भाग आपके लिए शुभ परिणाम दे सकता है। संतान के कार्यो से आपको प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। कार्यो को लेकर आलस्य व क्रोध से बचने की सलाह रहेगी।

धनु लग्नराशि

धनु राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलने के योग रहेंगे। जीवनसाथी के द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। लोगों की सलाह पर अमल करने से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी मामलों में आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। छात्रों के लिए सामान्य फल देगा।

मकर लग्नराशि

मकर राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कामकाज को लेकर शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी। आपकी जमापूंजी में वृद्धि होने के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है।

कार्यस्थल पर लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ने के योग बने रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत वाला बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। विपरीत लिंगी की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है, इससे बचें।

कुंभ लग्नराशि

कुंभ राशि के जातक शुरुआती भाग में अपनी सेहत और खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको शुभ परिणाम देने वाले बने रहेंगे। आपके अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

कोई लंबे समय से चल रहे कार्य के पूर्ण होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रेमी जीवन में मिठास बढ़ सकती है।

आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सब सामान्य बना रहेगा।

मीन लग्नराशि

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी वर्ग को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार प्रसन्न कर सकता है। संतान के साथ मतभेद से बचें तथा उनकी सेहत का ध्यान रखें। किसी यात्रा का योग बन सकता है। धन का खर्च भी संभव है।

आपको मकान या जमीन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए व्यर्थ के कार्यो से दूर रहने की सलाह रहेगी। कामकाज को लेकर मनमाफिक परिणाम आपको मिल सकते हैं।

spot_img

Latest articles

आयुर्वेद का चमत्कार! सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाएं, पाएं कई स्वास्थ्य लाभ

Lifestyle News: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता...

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुयान की दो टूक, साहसी जजों से ही बचेगा संविधान

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस उज्ज्वल भुयान (Justice Ujjal Bhuyan)...

हिंदी थोपने से कर्नाटक में 90,000 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में फेल!

Karnataka News: दक्षिण भारत में हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! NSA के तहत बंद लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ अनिकेत की तुरंत रिहाई का आदेश

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ...

खबरें और भी हैं...

आयुर्वेद का चमत्कार! सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाएं, पाएं कई स्वास्थ्य लाभ

Lifestyle News: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता...

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुयान की दो टूक, साहसी जजों से ही बचेगा संविधान

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस उज्ज्वल भुयान (Justice Ujjal Bhuyan)...

हिंदी थोपने से कर्नाटक में 90,000 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में फेल!

Karnataka News: दक्षिण भारत में हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम...