HomeUncategorizedHoroscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों...

Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव

spot_img
spot_img
spot_img

Astrology : ज्योतिष शास्त्र का अपना एक अलग महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) को मानने वाले अक्सर ग्रहों के राशि परिवर्तन पर विशेष ध्यान देते हैं।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आने वाले कुछ दिनों में बुध, सूर्य और की चाल बदलने जा रही है।

जिसके बाद 7 जून को बुध वृष राशि (Taurus) में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करेंगे।

इसके बाद 17 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। 19 जून को बुध वृष राशि में अस्त हो जाएंगे और 24 जून को वृष राशि से मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे।

तो आइए जानते हैं, बुध, सूर्य, शनि की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

मेष राशि (Aries)

मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

मानसिक शान्ति के प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रहेगी।

जीवनसाथी (Spouse) से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।

Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

वृष राशि (Taurus)

आत्मविश्वास (Self-Confidence) से परिपूर्ण रहेंगे। आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे।

किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विवाद की स्थितियां बन सकती हैं।

Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

मिथुन राशि (Gemini)

कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी से मन चिंतित रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

कर्क राशि (Cancer)

आत्मसंयत रहें । क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी।

मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी (Spouse) का साथ मिलेगा। किसी मित्र से आय की वृद्धि के लिए किसी कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

सिंह राशि (Leo)

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि (Interviews etc.) कार्यों में सफलता मिलेगी।

आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संगीत में रूचि बढ़ सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

कन्या राशि (Virgo)

कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

तुला राशि (Libra)

मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

लेखनादि-बौद्धिक कार्यों (Non-Intellectual Tasks) में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु मन अशान्त रहेगा। नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

धनु राशि (Sagittarius)

कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

मकर राशि (Capricorn)

आत्मसंयत रहें । व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की स्थिति को नजरअंदाज न करें।

जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर- परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि होगी।

Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

कुंभ राशि (Aquarius)

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें । क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। बड़े भाई-बहन का साथ मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। संबंधों में मधुरता रहेगी।Horoscope : इन ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव Horoscope: Zodiac changes of these planets, all 12 zodiac signs will have different effects

मीन राशि (Pisces)

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...