Vitamin B12 : शरीर के लिए सबसे जरूर Vitamin में से एक Vitamin Vitamin B12 भी है। जो शरीर में कई कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। शरीर में Vitamin B12 की कमी बहुत आम है।
शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) को बनाने के अलावा ये ब्रेन (Brain) और नर्व्स सेल्स (Nerve Cells) को मजबूत करने में भी मदद करता है।
इस Vitamin की कमी के लक्षण काफी चौकाने वाले हो सकते हैं। हममें से कई लोग इससे अवेयर नहीं होते हैं।
Vitamin B12 की कमी के संकेत अगर आपको भी पता नहीं हैं तो यहां कुछ के बारे में बताया गया है जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दे सकते हैं।
Vitamin B12 की कमी से स्किन प्रोब्लम्स (Skin Problems), आंखों की खराब सेहत और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं (Neurological Problems) से लेकर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
आपकी स्किन पर हल्का पीलापन
जीभ में दर्द और लाली (ग्लोसाइटिस)
मुंह के छाले
आपके चलने और चलने के तरीके में बदलाव
आंखों की रोशनी में बदलाव
चिड़चिड़ापन और अवसाद
इन अंगों में दिखाई देते हैं Vitamin B12 की कमी के लक्षण
1. हाथ पैरों में चुभन : चुभन महसूस होने का मतलब यह नहीं है कि आपको Vitamin B12 की कमी है। यह कई कई वजहों के कारण हो सकता है जिनमें नसों पर दबाव, नसों का दबना, तंत्रिका रोग, हाइपरवेंटिलेशन (Hyperventilation), डायबिटीद (Diabetes), मल्टीपल स्केलेरोसिस, हाइपरथायरायडिज्म और बहुत कुछ शामिल हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने टेस्ट कराएं।
2. जीभ (Tongue) : Vitamin B12 की कमी से मुंह की समस्याएं भी हो सकती हैं, जिससे मुंह के छाले, घाव, जीभ में सूजन और लालिमा हो सकती है। गले में खराश भी बी 12 की कमी का एक संकेत है। हेल्दी ब्रेन, हार्ट और हड्डियों के साथ Vitamin B12 से शरीर में पूरे होते हैं ये 12 काम, इन फूड्स को खाकर बढ़ाएं लेवल।
3. ब्रेन (Brain) : अध्ययनों से पता चला है कि Vitamin B12 की कमी से याद्दाश्त में कमी हो सकती है। इसके साथ ही झुनझुनी और सुन्नता बी महसूस हो सकती है।