Homeझारखंडएमएलए सुदिव्य कुमार का आवास घेरने पहुंच गए सैकड़ों पारा शिक्षक, फिर…

एमएलए सुदिव्य कुमार का आवास घेरने पहुंच गए सैकड़ों पारा शिक्षक, फिर…

Published on

spot_img

गिरिडीह : रविवार को झारखंड राज्य टेट पास सैकड़ों सहायक अध्यापक (Para Teacher) वेतनमान की मांग को लेकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार (Sudivya Kumar) के आवास का घेराव करने पहुंच गए।

झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति (Jharkhand State Tet Assistant Teacher Coordination Committee) के बैनर तले सभी अध्यापक विधायक के आवास पर पैदल ही पहुंचे। हाथों में तख्ती लेकर सबने खूब नारेबाजी की।

हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) पर शिक्षकों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया ने हर जगह कहा था कि सरकार बनते ही तीन माह के अंदर सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान दूंगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

वर्तमान में त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब जैसे राज्यों में शिक्षकों को वेतनमान दिया जा रहा है, लेकिन झारखंड में इसकी कारगर पहल नहीं हो रही है। इसलिए हम मजबूर होकर विधायक का आवास घेर रहे हैं।

किए गए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बड़ी संख्या में अध्यापकों द्वारा विधायक आवास के घेराव (Encirclement of MLA’s House) को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सदर SDPO अनिल कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan) के साथ बड़ी संख्या में जवान तैनात थे।

अधिकारियों ने सहायक अध्यापकों (Adjunct Teachers) को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने।

इनकी रही मौजूदगी

घेराव कार्यक्रम (Gherao Program) में मिथलेश उपाध्याय, झरीलाल महतो, संजय मेहता, मोहन मंडल, मनोज शर्मा, मीना कुमारी, सज्जाद अंसारी, शशिकांत मिश्रा, ब्रजमोहन मेहता, मिथलेश यादव, रामचंद्र विद्यार्थी, साजिद शेख समेत कई सहायक शिक्षकों की मौजूदगी रही।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...