पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी के अनुसार शुक्रवार रात को विवाद हुआ जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद किया और पंखे के सहारे खुद को फांसी लगा ली

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जिला के सिदगोड़ा थाना (Sidgora Police Station) अंतर्गत आश्रम रोड निवासी 37 वर्षीय गुड्डू सिंह ने शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

परिजनों ने फंदे से लटके गुड्डू को उतारकर तत्काल MGM अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक टाटा स्टील में ठेका कर्मी थे।

दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद

मामले में पत्नी सुनीता देवी के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

पत्नी के अनुसार शुक्रवार रात को विवाद हुआ जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद किया और पंखे के सहारे खुद को फांसी लगा ली।

पत्नी ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Share This Article