Latest NewsUncategorizedIMA एडवाइजरी : सभी को मास्क पहनना अनिवार्य, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी, Alert...

IMA एडवाइजरी : सभी को मास्क पहनना अनिवार्य, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी, Alert मोड में केंद्र सरकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: एक बार फिर से कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का प्रकोप दुनिया में फैल रहा है। चीन (China), जापान (Japan) समेत कई देशों में हालात बेहद खराब हो चुकी हैं।

चीन (China) की तो हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अस्पतालों (Hospitals) में मरीजों के इलाज के लिए बेड (Bed) नहीं बचे हैं मरीजों का इलाज फर्श पर किया जा रहा है।

वही मृतकों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई है कि मुर्दा घरों (Morgue Houses) में लाशों का अंबार लग गया है। चीन में ओमिक्रोन (Omicron) का सब-वेरिएंट (Sub-Variant) बीएफ.7 (BF.7) तबाही मचा रहा है।

भारत में भी इसी वेरिएंट के 4 मरीज मिले हैं। इसके बाद भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। कोरोना संकट पर इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) ने एडवाइजरी (Advisory) जारी की है, जिसमें IMA ने कहा…

भारत में भी इसी वेरिएंट के 4 मरीज मिले

– सार्वजनिक जगहों पर मास्क (Mask) पहनना जरूरी है।
– सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी जरूरी है।
– सैनिटाइजर (Sanitizer) और साबुन से हाथ धोते रहें।
– राजनीतिक और सामाजिक बैठकों में जाने से बचें।
– अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने से बचें।
– अगर बुखार, गले में खराश, खांसी या लूज मोशन इत्यादि जैसी समस्या से पीड़ित हैं तो डॉक्टर के पास जाएं।
– जितनी जल्दी हो सके कोविड वैक्सीनेशन करा लें, जिसमें प्रिकॉशनरी डोज भी शामिल है।

बीते 24 घंटे में 145 केस दर्ज

भारत में बीते 24 घंटे में 145 केस दर्ज हुए हैं, जिसमें से 4 केस BF.7 के हैं। पिछले 24 घंटे में 5 लाख 37 हज़ार केस – चीन, जापान, कोरिया और अमेरिका से रिपोर्ट हुए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

सरकार ने Airport पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस पर जल्दी ही नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है।

spot_img

Latest articles

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो...

खबरें और भी हैं...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...