Patna AIIMS इलाजरत जीतन राम मांझी की सेहत में सुधार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना/Patna : कोरोना से ग्रसित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की सेहत में अब सुधार हो रहा है।

रविवार को हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि जीतन राम मांझी कोरोना से संक्रमित होने के बाद पटना एम्स में भर्ती हैं l

अब उनकी सेहत में पहले से सुधार है। बिहार सरकार में मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव उनके पुत्र डॉ संतोष कुमार सुमन उनके स्वास्थ्य को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय लगातार मांझी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ले रहें हैं और चिकित्सकों से बातचीत भी कर रहें हैं। इसके लिए हम सब उनके आभारी हैं।

Share This Article