Latest Newsविदेशपाकिस्तानी पंजाब में सरकार बनाने को इमरान खान का दावा

पाकिस्तानी पंजाब में सरकार बनाने को इमरान खान का दावा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद इमरान खान (Imran Khan) अब वापसी की कोई कोशिश कमजोर नहीं करना चाहते हैं।

हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए उपचुनावों में अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को मिली जोरदार सफलता के बाद इमरान खान ने वहां सरकार बनाने का मूड बना लिया है। इस बीच किसी खरीद फरोख्त से बचाने के लिए इमरान ने अपने विधायकों को एक होटल में कैद कर लिया है।

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में कुल 371 सीटें हैं। बहुमत के लिए 186 विधायक होने जरूरी हैं। इस समय पंजाब में सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के पास 179 विधायक हैं।

इसके विपरीत हाल ही में हुए उपचुनाव में बीस में से 15 सीटें जीत कर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने पंजाब विधानसभा में बहुमत में होने का दावा किया है।

मतदान के लिए पंजाब विधानसभा ले जाया जाएगा

पंजाब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) का गृह राज्य है और वहां शहबाज शरीफ के बेटे हमजा मुख्यमंत्री हैं। अब इमरान खान की पार्टी यहां मुख्यमंत्री पद के लिए 22 जुलाई को दावेदारी पेश करेगी।

पिछली बार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अपने 20 विधायकों के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के उम्मीदवार हमजा शरीफ के पक्ष में मतदान करने के बाद इमरान इस बार कोई खतरा नहीं उठाना चाहते हैं।

इसीलिए उन्होंने अपने सभी विधायकों को लाहौर बुलाकर वहां एक होटल में कैद कर दिया है। इन्हें सीधे मतदान के लिए पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) ले जाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...