Homeबिहारबिहार में आंधी, बारिश से फसलों को नुकसान, आकलन का निर्देश

बिहार में आंधी, बारिश से फसलों को नुकसान, आकलन का निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार(BIHAR) में विभिन्न जिलों में बारिश के साथ चली आंधी और ओलावृष्टि से फसलों, फलों और सब्जियों की खेती को काफी क्षति हुई है। सरकार ने नुकसान का आकलन करने का आदेश जारी कर दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Chief Minister Nitish Kumar) ने फसल व मकान के नुकसान का आकलन कर परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

भागलपुर के कृषि पदाधिकारी के के झा ने बताया कि आम की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार फलन भी कम हुआ था और आंधी से काफी संख्या में फल गिरने की सूचना मिल रही है, जिससे किसानों को नुकसान होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मक्का अब परिपक्व हो चुका है। अगर खेतों में मक्के का पौधा गिर भी गया है तो उसकी तुड़ाई आसानी से की जा सकती है। कुछ जगहों पर मक्के के पौधे छोटे हैं।

लीची और आम के पेड़ों में लगे आधे फल गिर गए।

आंधी में छोटे पौधों की गिरने की आशंका कम होती है। बावजूद इसके प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

कटिहार, मुजफ्फरपुर में भी आंधी, बारिश से केला और मक्के, लीची और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कई पेड़ उखड़ गए।

किसानों का कहना है कि लीची और आम के पेड़ों में लगे आधे फल गिर गए। समस्तीपुर में भी किसानों को नुकसान हुआ है।

सीतामढ़ी, चंपारण, समस्तीपुर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, आदि जिलों के किसानों ने नुकसान की सूचना Agriculture Department को दी गई है। कई इलाकों में खेत में लगी फसलों को भी क्षति पहुंची है। खेत में लगी सब्जी के पौधे जमीन पर गए हैं।

कृषि विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि फसलों के नुकसान को लेकर आकलन कराने के निर्देश दिए गए हैं।नियमानुसार किसानों को सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...