Latest Newsझारखंडबोकारो में पुलिसवाले और आर्मी के दो जवान को ऐसा करना पड़ा...

बोकारो में पुलिसवाले और आर्मी के दो जवान को ऐसा करना पड़ा भारी, भेजे गए जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : धनबाद पुलिस बल में तैनात एक पुलिसकर्मी और आर्मी के दो जवानों को बोकारो पुलिस के पदाधिकारियों से उलझना (Policemen Army Fight) काफी भारी पड़ गया।

बोकारो पुलिस ने तीनों जवानों सहित चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ की और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों पर पुलिस के साथ झड़प करने का आरोप है।

मारपीट की सूचना पर पहुंची थी बोकारो पुलिस

इस संबंध में पिंडराजोरा थाना प्रभारी Ankit Pandey ने बताया कि उन्हें पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ में मारपीट की सूचना मिली थी।

इसी सूचना पर पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे जहां आरोपी तीनों जवान बोकारो पुलिस पदाधिकारी (Police Officer) से उलझ पड़े और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान उन्होंने Police से हथियार छीनने का भी प्रयास किया और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में आर्मी में तैनात जवान लालू गोप, विष्णु कुमार गोप, पुलिस जवान मनोहर गोप और विष्णु गोप को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ स्थित लक्ष्मण होटल (Laxman Hotel) में गिरफ्तार चारों आरोपी होटल मालिक से पानी का बोतल लेने को लेकर उलझ गए।

इस दौरान इन लोगों ने होटल वाले के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस (Bokaro Police) मौके पर पहुंची तो आोरपी जवान पुलिस से भी उलझ पड़े। उसके बाद थाना से 15 पुलिस जवान और अधिकारी पहुंचे, तब जाकर आरोपी जवानों को काबू में किया जा सका।

पुलिसकर्मियों द्वारा अनुशासन तोड़ने से बड़ा कोई अपराध नहीं : थाना प्रभारी

पिंडराजोरा थाना प्रभारी अंकित पांडे ने बताया कि ये सभी जवान देश सेवा, पुलिस सेवा में रहने के बाद भी अनुशासन (Discipline) को तोड़ रहे हैं। इससे बड़ा कोई अपराध हो नहीं सकता।

उन्होंने बताया कि इसलिए इन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial custody) में जेल भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को नया सहारा, स्वरोजगार की राह हुई आसान

Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए...

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

खबरें और भी हैं...

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को नया सहारा, स्वरोजगार की राह हुई आसान

Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...