धनबाद में महिला ने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में दर्ज कराई प्राथमिकी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : हीरापुरा चीरागोड़ा में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला अपने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाते हुए मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि नौ साल पूर्व उसे उसके पति ने छोड़ दिया था। उन्होंने दूसरी शादी की और नौ साल से वह कतरास में रह रही थी।

चार महीने पहले वह चीरागोड़ा में राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) के मकान में किराए का कमरा लेकर रहने आई थी। कुछ दिन पूर्व राजेंद्र ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया।

वीडियो दिखा कर राजेंद्र उन्हें ब्लैकमेल करता था। पिछले दिनों वह जबरन उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की।

महिला ने धनबाद थाना (Dhanbad police station) में भी राजेंद्र यादव के कुछ परिचितों के खिलाफ मारपीट और घर का सामान फेंकने संबंधी मामला दर्ज कराया है।

Share This Article