जमशेदपुर में शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, केस दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जिले के मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी (Wedding) का झांसा देकर एक युवक द्वारा एक साल तक यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने के मामले में पटमदा थाने में केस दर्ज (Case Registered) किया गया है।

इस मामले में पटमदा थाना क्षेत्र के बिडरा गांव के रहने वाले राजीव कैवर्त को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल Police मामले की जांच कर रही है।

मामा के घर आते-जाते हुई थी युवक से दोस्ती

Police का कहना है कि युवती मानगो की रहने वाली है, लेकिन उसके मामा (Mama) का घर पटमदा थाना क्षेत्र में ही है। उसके अपने Mama के घर बराबर आना-जाना था। इसी दौरान राजीव कैवर्त से उसकी दोस्ती (Friendship) हुई थी।

राजीव जमशेदपुर में ही नौकरी करता है। युवती का कहना है कि राजीव पिछले एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बना रहा है।

विरोध करने पर वह शादी (Wedding) करने की बात कहकर चुप करा देता था।

Share This Article