Homeझारखंडझारखंड में बजाज फाइनेंस के कर्मचारी ने लोन देने के नाम पर...

झारखंड में बजाज फाइनेंस के कर्मचारी ने लोन देने के नाम पर की 21 हजार की ठगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़ : जिले में बजाज फाइनेंस कंपनी में लोन अप्लाई करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने लॉगइन चार्ज, एनओसी और जीएसटी के नाम पर 21000 ठग लिए।

पीड़ित अनुराग कुमार यादव शुक्रवार को रामगढ़ थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में रामगढ़ इंस्पेक्टर विद्या शंकर ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनुराग ने पुलिस को बताया कि वह चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है और वह बिंझार का निवासी है। उसने 26 फरवरी को बजाज फाइनेंस कंपनी में 80000 लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था।

करने के बाद ही कंपनी के एक कर्मचारी ने उसे लॉगइन चार्ज 2150 और एनओसी के लिए 7200 जमा कराने को कहा। इसके बाद जीएसटी चार्ज के नाम पर ₹11500 जमा करने के लिए कहा गया।

इसके लिए केनरा बैंक का एक अकाउंट नंबर भी दिया गया‌। अनुराग कुमार यादव ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के कहे अनुसार कुल 20850 रुपए उस खाते में जमा करा दिए।

लेकिन फिर से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने 9600 की मांग कर डाली। इसके बाद अनुराग का माथा ठनका और उसने पैसे देने से इंकार कर दिया।

साथ ही उसने कहा कि उसे लोन नहीं चाहिए। उसने अब तक जितनी रकम जमा की है वह उसे वापस कर दें। उसने जैसे ही पैसे की मांग की बैंक कर्मचारी ने उसे 72 घंटे तक इंतजार करने को कहा।

इसके बाद भी जब पैसे नहीं आए तो अनुराग ने दुबारा उससे संपर्क किया।

इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने उसे कहा कि खाते में जमा कराई गई रकम 90 दिनों के अंदर वापस होगी।

अगर वह कानून का सहारा लेना चाहता है तो ले सकता है।

अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...