Homeक्राइमझारखंड में चार युवकों ने मिलकर 13 साल की नाबालिग लड़की से...

झारखंड में चार युवकों ने मिलकर 13 साल की नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, छऊ नृत्य देखकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: Khunti जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बांदे गांव में गैंगरेप (Gang Rape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि एक 13 साल की नाबालिग लड़की (Minor Girl),जो छऊ नृत्य देखकर अपने घर लौट रही थी,को रास्ते में बहला फुसलाकर चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप का शिकार बनाया।

2 दिनों तक लड़की को अपने पास रखा

जानकारी के अनुसार, पहले एक युवक उसे अपने साथ बांदे गांव ले गया। वहां उसने अन्य तीन युवकों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

युवकों ने लड़की को 19 और 20 मार्च को अपने पास रखा। इसके बाद उसे देर रात बाजार में छोड़ दिया।

यहां लड़की को बेहोशी की हालत में देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।

इसके बाद स्थानीय स्तर पर बच्ची का इलाज कराकर परिजनों ने 23 मार्च को मुरहू थाने (Murhu police station) में घटना की लिखित शिकायत दर्ज (Filed Written Complaint) कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद लड़की का मेडिकल करवाया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए लगातार छापामारी कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही DSP अमित कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर (CO) शाहिद रजा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। इस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान कर ली है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी (Raid) हो रही है। DSP अमित कुमार का कहना है कि इस मामले में पीड़िता के बयान पर SIT ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जारी है।

जल्द ही गैंगरेप में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...