खूंटी में महिला ने यात्री बस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रांची से सिमडेगा (Simdega) जा रही शिवम नामक बस में बुधवार को एक महिला यात्री ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनको बस से उतारकर तोरपा के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी अनुसार, कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा गांव का रहने वाला केंदा केरकेट्टा व उसकी पत्नी सिलिन वेग रांची गये हुए थे।

बुधवार को दोनों वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में ही डोड़मा गांव के निकट महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी।

इस पर महिला की पति केंदा ने चालक से जाकर अपनी व्यथा को बतायी। चालक ने कहा कि आगे तोरपा में रेफ़रल अस्पताल (Referral hospital) है, वहीं बस रोक देते हैं, जाकर दिखा लेना।

अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी दे दी जायेगी

इसके बाद बस तोरपा पहुंची, तो पति बस से उतर कर अस्पताल के डॉक्टर को बुलाने के लिए गया, तब तक बस में ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक डॉ नागेश्वर मांझी व नर्स बस के पास पहुंचकर मां-बच्चे की जांच की और दोनों को स्वस्थ (Healthy) पाया। दोनों को अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी दे दी जायेगी।

Share This Article