क्राइमझारखंड

कोडरमा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, ससुराल के सभी लोग हुए फरार

कोडरमा: Satgaon Police Station Area (सतगांवा थाना क्षेत्र) के सरवहना में दहेज के लिए विवाहिता की Dowry Murder (हत्या) कर शव को ससुराल वालों ने जला दिया।

घटना सोमवार की रात हुई। विवाहिता सरवहना गांव के रहने वाले बबलू कुमार यादव की पत्नी ममता देवी (25 वर्ष) थी घटना के बाद से ममता के ससुराल वाले फरार हैं।

ममता की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले ने सतगांव पुलिस को दी। पर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से Dead Body (शव) को जला दिया।

समझौता कराने का भी किया गया प्रयास

मामले में मृतका के पिता कौलेश्वर यादव कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के योगवाटल्हा में रहते है। उन्होंने थाना में आवेदन देकर ममता के पति बबलू यादव, ससुर सरयू यादव, सास सुनीता देवी, ननद सुलेखा देवी और नीतू देवी पर दहेज हत्या का FIR दर्ज कराया है।

पिता ने बताया कि बेटी ममता देवी की शादी 12 मई 2018 को सरवहना निवासी सरयू यादव के पुत्र बबलू यादव से हुई थी। वह के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले और दहेज के प्रताड़ित करने लग। कई बार नजिक स्तर से समझौता कराने का भी प्रयास भी किया गया।

पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी

दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ममता की Murder (हत्या) कर दी गई है। पिता ने कहा कि 24 अक्टूबर को ममता के ससुराल वालों ने सूचना दी कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है।

जब वे गांव पहुंचे तो पता चला कि उसकी मीत हो चुकी है और साक्ष्य मिटाने के लिए ससुराल वालों ने शव जला दिया।

पुलिस ने दहेज हत्या का FIR दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्तों की (Arrest) गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker