मोतिहारी में अपराधियों ने जमीन कारोबारी से बाईक समेत लूटे 2.75 लाख

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मोतिहारी: जिले के पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के बेलवा घाट रोड में अपराधियों ने लहसनिया गांव निवासी सदरे आलम नामक एक जमीन कारोबारी को चाकू मार 2.75 लाख रुपए नकदी, बाइक,घड़ी व मोबाईल लूट (Mobile robbery) लिया।

बदमाशों ने बाइक को नदी में फेंक दिया, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया गया है कि सदरे आलम (Sadre alam) शिवहर से अपने घर पचपकड़ी थाना क्षेत्र के लहसनिया लौट रहे थे।

बदमाशों ने चाकू मार उन्हे जख्मी कर दी

साथ ही पास रखे रुपए को उन्हे ढाका में एक जमीन के लिए एडवांस (Advance) देना था। तभी बीच रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घेर कर बाइक की चाबी छीन ली साथ ही पास रखे रूपये भी।

वही विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मार उन्हे जख्मी कर दी। सूचना पर पहुंची पचपकड़ी पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई (Action) शुरू कर दी। जख्मी सदरे आलम का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में की जा रही है।

Share This Article