Latest Newsझारखंडरांची में उपद्रवियों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों की तारीफ करने...

रांची में उपद्रवियों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों की तारीफ करने वाले युवकों को असामाजिक तत्वों ने पीटा, हत्या की धमकी भी दी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मेन रोड (Main road) में 10 जून को उपद्रवियों पर पुलिस कार्रवाई की तारीफ करने पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया शुकरूबाड़ी में पांच युवकों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।

आरोपियों ने इन युवकों को हत्या (MURDER) कर देने की भी धमकी दी है। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर पांचों युवकों ने जगन्नाथपुर थाने में आवेदन दिया है।

इसमें दानिश खान, अजहर अली, शोएब अली, बबन, तौहीद अली समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों हत्या करने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर की थी तारीफ

रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 जून को रांची के मेनरोड में हुई हिंसा की कार्रवाई पर पुलिस और जवानों की ओर से की गई कार्रवाई का शुकरूबाड़ी के युवकों ने पुलिस की तारीफ की थी। सौरभ कुमार ने सोशल मीडिया (Social media) पर तारीफ वाला पोस्ट डाला था।

इसपर दूसरे गुट के एके किंग नामक युवक ने सोशल मीडिया पर ही पोस्ट के नीचे आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ अपना मोबाइल नंबर भी डाला।

हत्या करने की फोन पर दी धमकी

इसके बाद सौरभ ने रविवार को दिन के दस बजे उस नंबर पर फोन कर आपत्तिजनक टिप्पणी का कारण पूछा।

इसके कुछ देर बाद एके किंग ने मोबाइल फोन से राहुल राज बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी।

इसी के कुछ देर बाद दूसरे गुट के युवा शुकरूबाड़ी मैदान पहुंचे और वहां खेल रहे राहुल बेसरा, राहुल राज, सौरभ कुमार, पवन कुमार, सरजू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर वहां हंगामा शुरू हो गया।

मामले का पता चलने पर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वहां से मारपीट करने वाले आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और जवानों को वहां तैनात कर दिया गया।

बहरहाल, पिछले चार दिनों से रांची के विभिन्न इलाकों में पुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) को तैनात किया है। उपद्रव के दिन से ही मेन रोड में जगुआर और जैप के जवान भी तैनात हैं।

spot_img

Latest articles

चाकुलिया में व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल हुए आदित्य साहू

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला के...

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का अभिवादन

रांची : बजट सत्र के पहले दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्पीकर कक्ष...

झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार : रघुवर दास

रांची : झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। खुलेआम...

रिम्स में अव्यवस्था और अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी जांच जारी रखने का निर्देश

रांची : रांची स्थित रिम्स में मरीजों के बेहतर इलाज और बुनियादी सुविधाओं को...

खबरें और भी हैं...

चाकुलिया में व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल हुए आदित्य साहू

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला के...

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का अभिवादन

रांची : बजट सत्र के पहले दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्पीकर कक्ष...

झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार : रघुवर दास

रांची : झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। खुलेआम...