झारखंड भाजपा ने देव कुमार धान छह वर्षो के लिए किया निलंबित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने देव कुमार धान को छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित करने का पत्र जारी कर दिया है।

उन्होंने रविवार को बताया कि धान मांडर विधानसभा (Mander Assembly) क्षेत्र उप चुनाव में पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी ने देव कुमार धान के इस कार्य को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित किया है।

Share This Article