झारखंड

अगले तीन दिनों में झारखंड में दिखने लगेगा मानसून का असर

झारखंड में 15 जून के बाद मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है

रांची: अगले तीन दिनों में झारखंड में मानसून (Monsoon) का असर दिखने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य की राजधानी रांची समेत उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और इसके समीप के मध्य भाग में कुछ जगहों पर सोमवार को आंधी चलने, वज्रपात, मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 जून के लिए उत्तर पश्चिमी भाग में लू चलने के आसार हैं, वहीं 15 और 16 जून को राज्य में कुछ स्थान पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

इधर, रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को रांची और मेदिनीनगर में लू चलती रही।

मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44.6 और रांची का 40.4 डिग्री सेसि रहा, लेकिन मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 और रांची का 6.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जिसके कारण दोनों शहरों समेत कुछ अन्य जगहों पर लू चलती रही।

पिछले 24 घंटे में बोकारो के चंद्रपुरा में सबसे अधिक बारिश 37.0 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया, वहीं राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में एक-दो स्थान पर भीषण लू और उत्तर पश्चिमी एवं दक्षिणी भाग में लू की स्थिति बनी रही।

अगले दो-तीन दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अगले दो-तीन दिनों तक तेज आंधी और बारिश (Rain) की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ क्षेत्रों और कर्नाटक के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है। झारखंड में 15 जून के बाद मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker