Latest NewsUncategorizedकुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी, UNICEF ने किया अलर्ट जारी

कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी, UNICEF ने किया अलर्ट जारी

spot_img
spot_img
spot_img

Malnutrition Crisis: दुनिया में कई देशों में कुपोषण का खतरा बढ़ गया है। जलवायु परिवर्तन की वजह से कुपोषित बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दुनिया भर में फैले Global Food Crisis से लाखों बच्चों की मौत हो रही है।

आइए जानते हैं इस पर UNICEF की रिपोर्ट क्या कहती है?

UNICEF की रिपोर्ट

यूनाइटेड नेशन चिल्ड्रन फंड (UNICEF) के रिपोर्ट के अनुसार रूस-यूक्रेन जंग, कोरोना वायरस और जलवायु परिवर्तन की वजह से कुपोषित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Increase in the number of malnourished children, UNICEF issued an alert

Food Crisis का खतरा

UNICEF कुपोषित बच्चों को एक खास Food Packets देता है। जिसमें बच्चों के भरपूर पोषक तत्व जैसे मूंगफली, तेल और शुगर से बनी चीजें होती हैं। इस खास Food Packets के एक Box में 150 पैकेट होते हैं। ये गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए काफी सेहतमंद होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इस Food Packets की कीमत 3100 रुपये होती थी। लेकिन दुनिया भर में चल रहे Global Food Crisis के चलते इसकी कीमत में 16 फीसदी तक का उछाल आया है।

भारत में कुपोषित बच्चों की संख्या

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6 से 23 महीनों की शुरुआती उम्र के करीब 89 प्रतिशत बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। साल 2021 में एक RTI में पता चला कि भारत में 33 लाख से भी ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं। ऐसे में इन दिनों जारी Global Food Crisis से भारत के लाखों बच्चों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

कैसे बचाएं बच्चों की जान

UNICEF के अनुसार, इलाज में इस्तेमाल होने वाली लागत में 16 फीसदी का इजाफा कर कुपोषित बच्चों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इतना ही नहीं Ready-To-Use Therapeutic Food (आरयूटीएफ) के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते भी बच्चों की जान बचाने पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: बिना workout के तेजी से घटाएं वजन, इस्तेमाल करें इन आयुर्वेदिक चीजों का

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...