Homeझारखंडझारखंड में हीट वेव का बढ़ा खतरा, लगातार बढ़ रहा तापमान

झारखंड में हीट वेव का बढ़ा खतरा, लगातार बढ़ रहा तापमान

Published on

spot_img

रांची: Jharkhand के तापमान (Temperature) में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर में अब बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी (Scorching Sun and Rising Heat) लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है।

कई जिलों में अब हीट वेव (Heat Wave) के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर को घर वापस लौटना अब बच्चों के लिए भी मुश्किल होने लगा है।

सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक गर्मी और चिलचिलाती धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। अगले दो से चार दिनों में झारखंड का तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।

झारखंड में हीट वेव का बढ़ा खतरा, लगातार बढ़ रहा तापमान- Increased danger of heat wave in Jharkhand, temperature rising continuously

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले तीन से चार दिनों में ही रांची (Ranchi) का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अभी रांची का तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जमशेदपुर (Jamshedpur) में अभी तापमान में और बढ़त होने की संभावना है। इस वक्त यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री CC के आसपास है।

झारखंड में हीट वेव का बढ़ा खतरा, लगातार बढ़ रहा तापमान- Increased danger of heat wave in Jharkhand, temperature rising continuously

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तापमान में बढ़त जारी रहेगी

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तापमान में बढ़त जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

अगले कुछ दिनों तक तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान है। इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

झारखंड में हीट वेव का बढ़ा खतरा, लगातार बढ़ रहा तापमान- Increased danger of heat wave in Jharkhand, temperature rising continuously

DC ने स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किया

पलामू जिले में बढ़ती गर्मी को लेकर DC आंजनेयुलु दोड्डे ने स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किया है।

जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से लेकर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...