HomeUncategorizedभोपाल में शुरू हुआ India International Science Fest

भोपाल में शुरू हुआ India International Science Fest

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के सहयोग से केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Union Ministry of Science and Technology) का एक वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (India International Science Festival) शनिवार को यहां मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में शुरू हुआ।

CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने देश भर के सैकड़ों वैज्ञानिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किया।

भोपाल में शुरू हुआ India International Science Fest- India International Science Fest started in Bhopal

जितेंद्र सिंह के भी भाग लेने की संभावना

आम जनता के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology) को बढ़ावा देना और विज्ञान को उत्सव के रूप में मनाना चार दिवसीय आयोजन का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में इसरो के चेयरमैन एस के सोमनाथ, भारत बायोटेक के CMD कृष्णा एल्ला समेत कई वैज्ञानिक शामिल होंगे।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) के भी भाग लेने की संभावना है।

CM चौहान ने कहा कि भोपाल (Bhopal) में आयोजित हो रहे भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (Indian International Science Festival) का उपयोग प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण विकसित करने में किया जाना चाहिए।

भोपाल में शुरू हुआ India International Science Fest- India International Science Fest started in Bhopal

इस आयोजन से विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिले: चौहान

चौहान ने कहा, “यह आयोजन वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने और युवाओं को विज्ञान में नए रुझानों की ओर आकर्षित करने में मदद करेगा। प्रयास यह होना चाहिए कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिले। महोत्सव में भारत के प्राचीन वैज्ञानिक योगदान और ²ष्टिकोण को भी प्रस्तुत किया जाना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों को सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से प्रचारित किया जाना चाहिए। राज्य के सभी साइंस कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि को महोत्सव में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से वर्चुअली जोड़ा जाए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...