Homeझारखंडदेश की संप्रभुता को बचाने के लिए जारी है भारत जोड़ो यात्रा

देश की संप्रभुता को बचाने के लिए जारी है भारत जोड़ो यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: Latehar (लातेहार) जिला मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस का प्रमंडल स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joro Yatra) का आयोजन किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च कर लातेहार थाना चौक पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रुप में उपस्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हमारे नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश को एकजुट करने के लिए हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं।

उनके यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए झारखंड (Jharkhand) में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता आम लोगों के साथ मिलकर गांव-गांव और घर-घर तक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joro Yatra) कर रहे हैं।

आम लोगों के मनोबल को मजबूत

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joro Yatra) की जरूरत क्यों पड़ गई? वर्तमान सरकार ने देश में असुरक्षा और असंतोष का जो माहौल बना दिया है, संवैधानिक संस्थाओं (Democratic Organization) पर संकट गहरा गए हैं।

बेरोजगारी और महंगाई (Inflammation) के कारण लोगों के घर टूट रहे है।इस विकट स्थिति में देश को एकजुट रखते हुए आम लोगों के मनोबल को मजबूत करने के लिए ही कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joro Yatra) आरंभ की गई है।

संप्रभुता को बचाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही

उन्होंने कहा कि वर्तमान कि केंद्र सरकार (Central Minister) की तानाशाही नीति के कारण देश की संवैधानिक संस्थाएं (Democratic Organization) भी संकट में आ गई है।

केंद्र सरकार (Central Minister) विभिन्न राज्यों के चुने हुए सरकारों को भी गिराने पर तुली हुई है। ऐसे में देश की संप्रभुता को बचाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही है।

सरकार को जनता का दुख दर्द दिखाई नहीं पड़ता

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री (Central Minister) सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश में अराजकता की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि वह कई प्रधानमंत्रियों (PM) के साथ काम कर चुके हैं।

जब थोड़ी सी महंगाई बढ़ती थी तो प्रधानमंत्री (PM) से लेकर सत्ताधारी दल के लोगों की नींद उड़ जाती थी। सभी लोग एक ही बात सोचते थे कि जनता के बीच जाकर क्या मुंह दिखाएंगे। परंतु वर्तमान की सरकार को मोतियाबिंद हो गया है। इस सरकार को जनता का दुख दर्द दिखाई नहीं पड़ता है।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...