Homeझारखंडदुमका में भारत जोड़ो यात्रा, BJP पर जमकर साधा निशाना

दुमका में भारत जोड़ो यात्रा, BJP पर जमकर साधा निशाना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: Congress (कांग्रेस) का देश भर में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में सोमवार को राज्य के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता दुमका (Dumka) में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में निकली। पद यात्रा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) के गृह विधानसभा क्षेत्र जरमुंडी से निकली।

Bharat Jodo Yatra Dumka

पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rejesh Thakur) , मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) , मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) , कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandi Tirkey) , विप्रदीप यादव, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

पदयात्रा कर रहे नेताओं का स्वागत कार्यकर्ताओं ने महारो मोड़ पर किया, जहां से एक बार फिर पदयात्रा कर महापुरूषों के प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण करते हुए दुमका शहर के वीर कुवंर सिंह चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गई।

Bharat Jodo Yatra Dumka

कांग्रेसी नेताओं ने BJP केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने BJP केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

भाजपा नेता नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे है। ऐसे समय में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरूआत की है।

Bharat Jodo Yatra Dumka

देश संकट के दौर से गुजर रहा है। भारत को जोड़ने के लिए राहुल गांधी अकेले निकले थे। आज कारवां बनता जा रहा है, जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा को सभी जगह अपार समर्थन मिल रहा है, उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी पर भी काबू पाएगी और नफरत को मोहब्बत में बदलेगी।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...