Latest NewsUncategorizedभारत ने हासिल किया 200 करोड़ Covid Vaccination का लक्ष्य

भारत ने हासिल किया 200 करोड़ Covid Vaccination का लक्ष्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत में COVID-19 महामारी से निपटने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण (Vaccination) कार्यक्रम ने रविवार को एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया।

कार्यक्रम की शुरुआत से करीब 18 महीने बाद देश में अब तक 2 अरब वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने एक वीडियो संदेश में इस उपलब्धि के लिए देशवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए इस टीकाकरण कार्यक्रम ने आज 200 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य हासिल किया है।

डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने COVID-19 वैक्सीन खुराक देने के लिए भारत को बधाई दी

यह लक्ष्य हासिल करना देश और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। महज 18 महीनों में हमने इस लक्ष्य को हासिल किया है। विश्व में कई देश आज भी Covid महामारी से जूझ रहे हैं।

वहीं भारत ने 200 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया है बल्कि दुनिया को एक नई दिशा भी दिखाई है।

WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने 2 अरब से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक देने के लिए भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महामारी के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता और प्रयासों का एक और सबूत है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...