देश की तीनों सेनाओं में बड़े ऑफिसर्स की कमी, खाली पड़े हैं इतने हजार पद…

इसी तरह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक के अधिकारियों समेत अन्य कई अधिकारियों की कमी है, तीनों सेनाओं में कुल 11,266 अधिकारियों की कमी है

News Aroma Media
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय थल सेना वायु सेना और नौसेना (Indian Army Air Force and Navy) में 11 हजार से अधिक ऑफिसर की कमी है। खाली पड़े इन पदों में आधे से अधिक इंडियन आर्मी (Indian army) से संबंधित हैं।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना में मेजर और कैप्टन जैसे रैंक के अधिकारियों की कमी है। वहीं भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट (Squadron Leader and Flight Lieutenant) जैसे महत्वपूर्ण अधिकारियों की कमी है।

सेना में 11,266 अधिकारियों की कमी

इसी तरह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक के अधिकारियों समेत अन्य कई अधिकारियों की कमी है। तीनों सेनाओं में कुल 11,266 अधिकारियों की कमी है। खाली पड़े इन पदों को लेकर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कोविड महामारी के दौरान अधिकारियों की कम भर्ती हुई थी।

कोरोना काल का असर है सेना का खाली पद

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोरोना काल में अधिकारियों की कम भर्ती होना भी भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में मेजर और कैप्टन और समकक्ष और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी का एक बड़ा कारण है।

रक्षा मंत्रालय ने इस संदर्भ में संसद को लिखित जानकारी में बताया कि भारतीय थल सेना में 68 सौ से अधिक अधिकारियों के पद खाली हैं। थल सेना में मेजर स्तर के 2,094 और कैप्टन स्तर के 4,734 अधिकारियों की कमी है।

881 स्क्वाड्रन लीडर और…

वहीं भारतीय वायुसेना की बात करें तो वायु सेना में 881 स्क्वाड्रन लीडर और 940 फ्लाइट लेफ्टिनेंट की कमी है। वायु सेना के लिहाज से अधिकारियों के यह पद बहुत महत्वपूर्ण है।

नौसेना में 2,617 पद खाली

थल सेना और वायु सेना की तरह नौसेना में भी अधिकारियों के पद रिक्त हैं। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर और उससे नीचे के रैंक के 2,617 अधिकारियों की कमी है।

SSC के कारण पद खाली

रक्षा मंत्रालय का स्पष्ट कहना है कि Covid-19 महामारी के दौरान अधिकारियों की कम भर्ती इस कमी का मुख्य कारण रहा है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के मुताबिक तीनों सेनाओं वायु सेना, नौसेना और थलसेना में कोरोना के दौरान अधिकारियों की नियुक्ति पर प्रभाव पड़ा है।

इसके अलावा रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ‘शॉर्ट सर्विस कमीशन’ (Short Service Commission) जैसे सहायक कैडरों में भी कम भर्ती होना भी अधिकारियों की इस कमी के लिए जिम्मेदार है।

क्या है SSC?

गौरतलब है कि सेनाओं में अधिकारियों भर्ती कई माध्यम से की जाती है। उनमें से एक माध्यम SSC है, जहां कैडेट 11 महीने के प्रशिक्षण के बाद पास होकर अधिकारी बनते हैं और 10 से 14 साल के निश्चित कार्यकाल के लिए बलों में सेवा करते हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा…

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अधिकारियों की कमी को पाटने के लिए वह इन पदों पर अधिकारियों की पुन: नियुक्ति जैसी किसी वैकल्पिक रणनीति पर विचार नहीं कर रहा है, लेकिन सेना में ‘शॉर्ट सर्विस’ प्रविष्टि को और अधिक आकर्षक बनाने पर विचार किया जा रहा है।

NDA में महिला उम्मीदवारों की भर्ती

हालांकि इस सब के बीच एक सकारात्मक बात यह है कि रक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में महिला उम्मीदवारों की भर्ती वर्ष 2022 से शुरू कर चुका है।

वर्ष 2022 से लेकर अब तक 57 महिला कैडेटों को एनडीए के माध्यम से भर्ती किया जा चुका है। एनडीए महिला कैडेट की संख्या में हरियाणा सबसे आगे है।

हरियाणा और UP से महिलाओं की भर्ती

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एनडीए में महिला कैडेटों की सभी 57 रिक्तियों को पूरी तरह से सब्सक्राइब किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा कुल 19 महिला कैडेट हरियाणा से हैं। हरियाणा के बाद दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश का है। उत्तर प्रदेश से अभी तक कुल 12 महिला कैडेट की भर्ती हुई है।

इन जगहों से भी हुई भर्ती

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब से तीन-तीन व हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर से दो दो महिला कैडेट भर्ती हुई हैं। NDA के जरिए सेना में केरल से कुल 4 महिला कैडेट भर्ती हुई थी जिनमें से एक ने रिजाइन कर दिया।

Share This Article