भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी सेना के 2 जवान ढेर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राजौरी: जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर की नियंत्रण रेखा के साथ सटे मेरा मीनका इलाके में गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे।

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो जवान ढेर हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल हुआ है।

सेना के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि नियंत्रण रेखा के पार एंबुलेंस से पाकिस्तानी सेना के जवानों के शव व घायल सैनिक को ले जाते देखा गया है।

Share This Article