Indian Foreign Service : रांची में मनिता ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी का पदभार संभाला

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) की अधिकारी मनिता ने सोमवार को रांची (Ranchi) के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

मनिता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (Regional Passport Office) की अध्यक्षता करने वाली प्रथम भारतीय विदेश सेवा की प्रथम महिला अधिकारी (First Lady Officer) हैं।

वे 2016 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं और वे रूसी भाषा (Russian language) की वक्ता हैं।

भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया

उन्होंने मॉस्को (Mosco) और दुशांबे (तज़िकिस्तान) में भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

उन्होंने भारत की वैक्सीन कूटनीति (Vaccine Diplomacy) , मानवीय सहायता और संकट प्रबंधन से सम्बद्ध रहते हुए विदेश मंत्रालय के रैपिड रिस्पांस सेल (Rapid Response Cell) में अवर सचिव के रूप में काम किया।

भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त होने से पहले, उन्होंने भारतीय राजस्व सेवाओं में सेवा की है और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम किया है।

Share This Article