भारतीय राजनीति में न्यूजीलैंड PM जैसे लोगों की जरूरत: जयराम रमेश

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड (New zealand) की PM जैसिंडा अर्डर्न (PM Jacinda Ardern) ने एक चौंकाने वाली घोषणा में कहा कि वह अगले महीने पद छोड़ देंगी।

इस पर कांग्रेस (Congress) महासचिव जयराम रमेश (Jai Ram Ramesh) ने गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति को उनके जैसे लोगों की जरूरत है।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा: महान क्रिकेट कमेंटेटर विजय मर्चेंट (Vijay Merchant) ने अपने करियर के चरम पर संन्यास लेने के बारे में कहा था कि ‘तब जाओ जब लोग पूछेंगे कि वह क्यों जा रहा है।

ये नहीं कि वह क्यों नहीं जा रहा है।’ कीवी PM जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है वह अपना पद छोड़ रही हैं, मर्चेंट की तरह। भारतीय राजनीति को उनके जैसे और लोगों की जरूरत है।

भारतीय राजनीति में न्यूजीलैंड PM जैसे लोगों की जरूरत: जयराम रमेश: Indian politics needs people like New Zealand PM: Jairam Ramesh

नेतृत्व करने के लिए कुछ खास नहीं बचा: जैसिंडा अर्डर्न

इससे पहले गुरुवार को अर्डर्न ने घोषणा की कि वह छह साल तक सत्ता में रहने के बाद अगले महीने पद छोड़ देंगी। उन्होंने कहा कि अब उनके पास नेतृत्व करने के लिए कुछ खास नहीं बचा है।

42 वर्षीय अर्डन 2017 में PM चुने जाने पर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बनीं थी।

Share This Article