भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य : मीनाक्षी लेखी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को कहा कि भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है।

भाजपा मुख्यालय में सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 8 मार्च 2018 को पोषण अभियान लागू किया गया।

उससे पहले इस योजना का नाम 2017 मे न्यूट्रिशन मिशन था। उसको 2018 में पोषण अभियान का नाम देकर बहुत बड़े स्केल पर लागू किया गया।

भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य बच्चे के जन्म से लेकर उसके पहले 1,000 दिन पर फोकस था। इसमें गर्भवती महिलाएं जो कुपोषण का शिकार होती हैं, वो महिलाएं जिन्हें अपना और अपने बच्चे का ध्यान रखना होता है, बच्चें और किशोर बालिकाएं इस योजना के 4 प्रमुख अंग हैं। इसके अंतर्गत कईं और योजनाएं आती हैं।

जिनमें प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, स्वच्छ भारत अभियान और लोक वितरण प्रणाली (पीडीएस) योजना के अलावा न्यूट्रिशन नेशनल हेल्थ मिशन आदि योजनाएं भी आती हैं।

लेखी ने कहा कि भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है। संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए 2030 तक का जो लक्ष्य तय किया है, भारत भी उसके साथ पूरी तरह जुड़ा हुआ है।

Share This Article