Latest NewsUncategorizedमोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही: राहुल...

मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही: राहुल गांधी

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राहुल ने गुरुवार को अपने फेसबुक पोस्ट में केन्द्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। इस बढ़ती महंगाई के चलते हर परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ रह है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार न तो देश के प्रति वफादार है और न जनता के प्रति प्रतिबद्ध है।

फेसबुक पोस्ट में केन्द्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि महंगाई कम होने वाली है। जिस तरह से सरकार की नीतियां हैं उससे अभी और महंगाई बढ़ने की आशंका है।

राहुल ने कहा कि आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है जो अब बढ़कर 4.90 फीसदी हो गया है। आरबीआई के अनुसार 2022-23 में महंगाई और अधिक बढ़ने वाली है।

सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता पर महंगाई का ऐसा बोझ डाला है कि अब लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। होम, ऑटो, पर्सनल लोन और ईएमआई सब कुछ महंगी होती जा रही है।

उन्होंने केन्द्र सरकार से सवाल पूछा कि मध्यमवर्गीय  (Middle class) और नौकरीपेशा लोग कहां जाएं और अपना परिवार कैसे पालें?

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे राजस्थान, शेयर किया अजमेर पहुंचने का अनुभव

राजस्थान : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव सोमवार देर रात राजस्थान के...

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

खबरें और भी हैं...